फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दामाद और समधी ने ग्रामीण पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर

दामाद और समधी ने ग्रामीण पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
दामाद और समधी ने ग्रामीण पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के ताजपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण तेजाब से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण का आरोप है तेजाब उसके दामाद और समधी ने डाला है। आरोपी उसकी बेटी पर तेजाब डालने आए थे। बीच में ग्रामीण आ गया। जिसमें उसका चेहरा और हाथ झुलस गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

तेजाब से झुलसा ग्रामीण राज किशोर (60) ताजपुर माफी गांव निवासी है। राज किशोर ने बताया कि उसने अपनी बेटी निशा की शादी तीन साल पहले काशीपुर के खड़कपुर निवासी संदीप पुत्र शीशराम के साथ की थी। शादी के छह बाद बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद निशा अपने मायके आ गई थी। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे में बाजी चल रही है। रामकिशोर का आरोप है कि शुक्रवार सुबह सात बजे वह घर में मौजूद था। इसी दौरान वहां दामाद संदीप और उसके पिता शीशराम पहुंच गए। उन्होंने निशा के ऊपर तेजाब फेंकने की कोशिश की गई। इसी दौरान बीच में राज किशोर आ गया। जिसमें राम किशोर का हाथ और उसका चेहरा झुलस गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों झुलसे राम किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मुकदमे बाजी चल रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। जिस पर तेजाब डालने का आरोप है। उनकी लोकेशन बता की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed