{"_id":"5c9e80fdbdec22144a2730b3","slug":"131553891581-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार लोगों को किया जाएगा पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार लोगों को किया जाएगा पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार माहौल भी पिछले चुनाव की अपेक्षा ज्यादा गर्म है। यही वजह है कि पुलिस ने इस बार न केवल आपराधिक प्रवृति के बल्कि ऐसे लोगों को भी पाबंद किया है, बल्कि राजनीतिक पार्टियों के कट्टर समर्थकों को भी पाबंद किया है, जिससे की चुनाव में शांति बनी रहे।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि शुरूआत में 25 हजार लोगों को चिंहित किया गया था, जो कि आपराधिक प्रवृति के थे। उनको पाबंद किया गया था, इसके अलावा दस हजार अन्य लोगों को चिंहित करने की तैयारी की गई थी लेकिन चुनाव के नजदीक आते आते यह आंकड़ा बढ़ गया है। अब तक 49,278 लोगों को पांबद करने के लिए चिंहित किया जा चुका है, यह आंकड़ा अगले दो दिन के बाद 50 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। इनमें से 32,381 लोगों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पाबंद किया जा चुका है। जिनको पाबंद किया गया है, उनको हिदायत दी गई है कि वह चुनाव में शांति व्यवस्था में खलल न डालें। शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।