फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसे में दो की मौत

सड़क हादसे में दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल पर हुए एक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जेब से मिले मोबाइल के जरिए दोनों युवकों की शिनाख्त हुई। दोनों किसी विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। रामगंगा पुल पर इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी पर रखवा दिए हैं।

कटघर पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 12 बजे रामगंगा पुल पर एक बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामगंगा पुल पर सड़क पर बेसुध मिले दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवकों के पास से मिले फोन से एक नंबर पर पुलिस ने कॉल किया तो मरने वालों की शिनाख्त आशीष (25) और अरविंद सिंह (26) निवासी सिरसी महमूदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही युवकों के बारे में अधिक जानकारी पता चल सकेगी। पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed