{"_id":"5c2d20c9bdec2256cc1be454","slug":"131546461385-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के खुलासे पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के खुलासे पर बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
सीमेंट कारोबारी अतीक अहमद की हत्या के खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को मैनाठेर से लेकर पुलिस लाइन तक खूब हंगामा हुआ। घटनास्थल को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने बाजार बंद कर दिया और मैनाठेर थाने का घेराव किया। पुलिस पर तरह तरह के आरोप लगा दिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुरादाबाद संभल हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के नारेबाजी की। इसके साथ ही महमूदपुर माफी में बाजार बंद कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हत्याकांड को कहीं दूसरी जगह अंजाम दिया गया और इस हत्याकांड में कई और भी लोग शामिल हैं, लेकिन पुलिस उन्हें बचा रही है। किसी तरह लोगों को शांत कर जाम खुलवाया तो पुलिस लाइन में खुलासे के दौरान भी परिजन पहुंच और हंगामा किया। एसपी देहात को बीच में ही बीच प्रेस वार्ता बंद करनी पड़ी
बुधवार दोपहर मैनाठेर पुलिस अतीक अहमद हत्याकांड खुलासा किया। पुलिस हत्यारोपियों को जेल भेज की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अतीक के परिवार वालों और ग्रामीण थाने में पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे में घटनास्थल को लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई तो ग्रामीणों भी भड़क गए। मैनाठेर कोतवाली में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ ही देर में हंगामा जैसा माहौल बन गया। हवालात में बैठे हत्यारोपियों को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा था। ऐसा लगा रहा था कि वह हत्यारोपियों को सबक भी सिखा सकते हैं। पलिस आनन फानन में ही हत्यारोपियों को लेकर मुरादाबाद पुलिस लाइन पहुंच गई।
कोतवाली में ही ग्रामीणों ने विवेचक पर कई तरह के आरोप भी लगाए है। यहां के बाद में ग्रामीणों ने ग्राम महमूदपुर माफी में जाकर मुरादाबाद-संभल हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद बाजार बंद कर दिया। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। इसी दौरान
विज्ञापन
परिजन यहां भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने खुलासा फर्जी किया है। वह इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। जिस जगह अतीक का शव मिला था। वहां खून की एक भी बूंद नहीं मिली। जबकि चाकू से गोद कर हत्या की गई थी। हंगामा होने पर एसपी देहात से प्रेस वार्ता को बीच में ही खत्म कर दिया। इसके बाद परिजनों को दूसरे कक्ष में ले गए और उन्हें समझाने का प्रयास किया।