{"_id":"5c8c07a2bdec22145b20de08","slug":"121552680866-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला का पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने महिला का पर्स लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला का शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में 50 रुपये रखे थे, महिला ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
सिविल लाइन के आशियाना फेज वन में रानी मोहन परिवार के साथ रहती हैं। रानी मोहन शुक्रवार दोपहर को सत्संग से वापस घर लौट रही थीं। ढाब के मंदिर के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वह कांठ रोड की तरफ भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर लोग एकजुट हुए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कर दी लेकिन आरोपी पकडे़ नहीं गए। महिला ने पुलिस को बताया कि एक लुटेरे ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। महिला ने बताया कि पर्स में 50 रुपये रखे थे। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है, हालांकि लुटेरों की तलाश जारी है।