फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रईसजादों से लेकर कारोबारी तक जाते थे पार्लर में

रईसजादों से लेकर कारोबारी तक जाते थे पार्लर में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
रईसजादों से लेकर कारोबारी तक जाते थे पार्लर में
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मसाज पार्लर में रईसजादों से लेकर कारोबारी और युवा से लेकर उम्र दराज सभी दस्तक देते थे। पुलिस ने बुधवार रात यहां छापामार कर युवतियों को गिरफ्तार किया तो आस पड़ोस के लोगों को मामला समझ में आया। रईसजादे से लेकर कारोबारी तक यहां निकलते देखे गए हैं। लोग अपनी कारों को दूर खड़ी करने के बाद पैदल आते थे और मुंह छिपाते हुए ऊपर चले जाते थे। यहां करीब दो घंटे तक रुकने के बाद वापस नीचे उतरे और अकबर किले के पास खड़ी कार में बैठकर चले जाते थे।
सुबह से लेकर देर रात तक यहां लोगों का आना जाना होता था। मुरादाबाद ही नहीं बल्कि रामपुर, अमरोहा और संभल तक से लोग यहां आते थे। रईसजादों से लेकर कारोबारी और सरकारी विभाग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कई बार यहां देखा गया है। रईसजादे तो पार्लर के सामने अकबर किले के पास अपनी अपनी गाड़ियां खड़ी करते थे। सफेदपोश के भी यहां आने की जानकारी मिली हैं। युवतियों और संचालक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल जा रही है। कॉल डिटेल से बड़े बड़े लोगों के राज खुलने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


कॉल करने के बाद आते थे लोग
मुरादाबाद। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला है कि कई ग्राहक तो पहले से फोन कर देते थे। वह इसकी भी जानकारी लेते थे कि कहीं कोई पहले से उनकी जान पहचान का व्यक्ति मौजूद तो नहीं हैं। उसी के बाद ही लोग स्पा के अंदर पहुंचते थे। मौके से पुलिस को एक डायरी भी मिली है। जिसमें कई दर्जन बड़े लोगों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed