{"_id":"5bf86acfbdec2241852c47fc","slug":"121543006927-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल टेस्ट में दूल्हा दस साल बड़ा निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल टेस्ट में दूल्हा दस साल बड़ा निकला
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
लखनऊ मे कार्यरत एक समीक्षा अधिकारी पर आरोप है कि उसने उम्र छिपाकर मुरादाबाद की एनीमेशन इंजीनियर से शादी की। शादी के बाद मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि दूल्हा अपनी जीवनसंगिनी से दस साल बड़ा है। विरोध पर उसने जीवनसंगिनी से मारपीट की और दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया है। इस मामले में आरोपी समीक्षा अधिकारी, उसकी मां और मामा, मामी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाद की वजह दूल्हे की उम्र ज्यादा होना लिखा है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एनीमेशन इंजीनियर के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन दिया था। इसके बाद उनके घर लखनऊ के केसरबाग में रहने वाले दंपती, अपने भांजे और उसकी मां के साथ आए। उन्होंने भांजे की शादी एनीमेशन इंजीनियर से करने का प्रस्ताव रखा। बताया कि भांजा लखनऊ में राजस्व विभाग में समीक्षा अधिकारी है। उसके पिता सेवानिवृत्त आईएफएस अफसर हैं। भांजे की उम्र 34 साल बताई थी। दोनों परिवार शादी को राजी हो गए और 11 नवंबर 2017 को एनीमेशन इंजीनियर से समीक्षा अधिकारी की शादी मुरादाबाद के एक होटल में हो गई। शादी के बाद युवती अपनी ससुराल गई। वहां उसे कुछ दिन बाद पति के मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट मिली जो कि कानपुर के सीएमओ ने जारी की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक समीक्षा अधिकारी की जन्मतिथि पांच मई 1979 है। वह अपनी जीवन संगिनी से करीब दस साल बड़ा है। यह जानकर युवती ने झूठी जानकारी देकर शादी करने का विरोध जताया तो ससुराल में उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। उससे दहेज की मांग की गई, जबकि शादी में एक लग्जरी कार सहित लाखों रुपये का सामान युवती के परिवार वालों ने दिया था। आरोप है कि 23 फरवरी को ससुराल से घर से निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षाें के बीच समझौते के प्रयास नाकाम हो गए। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी समीक्षा अधिकारी संदीप, उसकी मां मधु और मामा नरेंद्र सिंह (सहायक अभियंता), मामी अनुराधा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में सिविल लाइन थाने में बृहस्पतिवार रात को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।