फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फैक्ट्री कर्मी को सगे भाई ने डंडे से पीटकर मार डाला

फैक्ट्री कर्मी को सगे भाई ने डंडे से पीटकर मार डाला

Fri, 09 Nov 2018 02:37 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री कर्मी को सगे भाई ने डंडे से पीटकर मार डाला
मुरादाबाद। कटघर के मैदान मोहल्ले में दीपावली की रात शराब पीकर सगे भाई ने फैक्ट्री कर्मचारी को डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश आंगन में डालकर आरोपी आराम से सो गया। सुबह आस पड़ोस के लोगों ने शव पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। इसी बीच आरोपी भाई मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर होली का मैदान मोहल्ले में डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा गया संजू सिंह (35) पुत्र चंद्र पाल अपने बड़े भाई राजू के साथ रहता था। जबकि तीन भाई मुनेंद्र पाल सिंह, रविंद्र और टिंकू अलग रहते हैं। रविंद्र के बेटे रवि ने बताया कि उसके चाचा संजू निर्यात फर्म में नौकरी करते थे। संजू और राजू के बीच आये दिन शराब पीकर झगड़ा होता था। दीपावली की रात भी शराब पीकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान राजू ने संजू पर डंडों से हमला किया। जिसमें उनके सिर में चोट लगी। बुधवार सुबह पड़ोसी अपनी छत पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हो पाई। पड़ोसियों ने छत से संजू के घर में देखा तो खून से लथपथ हालत में उसकी शव पड़ा था, जबकि पास में ही खून से सना डंडा था। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच हत्यारोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर घटनास्थल से नमूने लिए। पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने बताया कि हत्यारोपी भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पटाखों के शोर में दब गईं संजू की चीखें
मुरादाबाद। दीपावली की रात दस बजे पटाखों के शोर में संजू की आवाज दब गई थी। दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच आरोपी राजू ने संजू पर डंडे से हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया। संजू की चीख पटाखों के शोर में दब गई। वह रात भर आंगन में पड़ा रहा। किसी को जानकारी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सुबह लोग जागे तो उन्हें पता चला। लाश के पास ही खून से सना हुआ डंडा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की हत्या कर आराम से सो गया हत्यारोपी
मुरादाबाद। परिजनों की मानें तो दोनों भाइयों में आये दिन शराब पीने के बाद झगड़ा होता था। बुधवार रात भी दोनों भाई शराब पीकर घर आये। इसके बाद दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया। इसी बीच राजू ने संजू पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रात भर वहीं पड़ा रहा। उसके सिर से खून बहता रहा और उसकी मौत हो गई। जबकि हत्यारोपी राजू रात भर कमरे में आराम से सोता रहा। सुबह लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग गया।


सिर में किए डंडे से सात वार
मुरादाबाद। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ॉसंजू के सिर पर डंडे से सात वार किए गए थे। जिससे उसके सिर की हड्डियां टूट गई थीं। उसके सिर से अधिक खून बह गया। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed