{"_id":"5bdf59c4bdec22698b7fd5a0","slug":"121541364164-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटने में बीए का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटने में बीए का छात्र गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहे पर फैक्ट्री कर्मचारी से स्कूटी सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। घटना के समय कर्मचारी अपने घर लौट रहा था। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में बीए के छात्र को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
लाइन पार कुंदनपुर निवासी रवि कुमार एक नवंबर की रात प्रकाश नगर चौराहे से गुजर रहा था। वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार दो युवक आ गए। रवि कुछ समझ पाता। इससे पहले ही स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर रवि से मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सीतांशु निवासी एकता कालोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीए का छात्र है। उसने अपने साथी के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार अदालत में किया किया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।