फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नगर आयुक्त को मिला आईएएस का दर्जा

नगर आयुक्त को मिला आईएएस का दर्जा

Tue, 23 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त को मिला आईएएस का दर्जा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा को आईएएस का कैडर मिल गया है। एक मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के चलते वह दो साल बाद आईएएस बनें हैं। सोमवार को आईएएस प्रोन्नति की सूची जारी होते ही उनके कैंप कार्यालय पर मोबाइल से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर आयुक्त स्मार्ट सिटी की बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ में हैं। वह बुधवार को वापस आएंगे।

अवनीश कुमार शर्मा महानगर में मई 2017 से नगर आयुक्त हैं। इससे पहले वह एडीएम सिटी रह चुके हैं। वह अपनी कार्यशैली को लेकर लोगों की पसंद रहे हैं। नगर निगम में अधिकारियों के चार पद खाली होने के बावजूद अकेले सभी कार्यों को अंजाम देकर वह स्मार्ट सिटी की बैठकों में देश-विदेश तक दिनरात लगे रहे। आईएएस की सूची जारी होते ही महानगर के लोगों और नगर निगम के कर्मचारियों ने उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर गुलदस्ते भेंट किए। नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को उनका स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed