{"_id":"5bae962a867a557ece01ecd9","slug":"121538168362-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाक प्रमुख के भाई की हत्या
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
ठाकुरद्वारा ब्लाक प्रमुख प्रेमलता के इकलौते भाई अरविंद उर्फ बिट्टू (25) की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव लोंगीकला गांव में घर के अंदर बेड पर मिला। गोली उनकी कनपटी पर सटाकर बाईं ओर से मारी गई थी जो कि सिर को चीरते हुए दाईं कनपटी से बाहर निकल गई। बिस्तर पर ही मोबाइल और तमंचा पड़ा मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सूचना पर जाकर जांच की।
अरविंद के जीजा सुमित ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह के बारे में जानकारी से इंकार किया है। शव को देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ब्लाक प्रमुख ने कहा है कि हत्या के बाद उसके भाई के पर्स में रखे 25 हजार रूपए भी गायब हैं। मौके पर पहुंचे एसपी देहात उदय शंकर सिंह का ग्रामीणों ने घेराव कर वारदात के जल्द खुलासे की मांग की। एसपी ने समझा बुझाकर उनको शांत किया है। हत्या सहित अन्य पहलू पर जांच की जा रही है।