फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जीवनसाथी का चाहिए साथ तो एक महीना गुजारो साथ

जीवनसाथी का चाहिए साथ तो एक महीना गुजारो साथ

Fri, 21 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जीवनसाथी का चाहिए साथ तो एक महीना गुजारो साथ
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक बाद विवाद होने पर लंबे समय की दूरी यूंही नहीं मिट जाएगी। जीवनसाथी का उम्र भर के लिए दोबारा हाथ थामना है तो दोनाें को एक माह तक साथ शांतिपूर्वक रहना होगा। उनके बीच झगड़े नहीं होने चाहिए, ऐसी स्थिति में दंपती का समझौता नामा पुलिस द्वारा स्वीकार किया जाएगा।

एसएसपी के पास समझौतानामा लेकर कई दंपती पहुंच रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत जाने पर ज्यादातर मामलों में समझौता कराने में पुलिस को सफलता मिल रही है। इसके बारे में जानकारी देने के लिए दंपती एसएसपी कार्यालय पहुंच रहे हैं। युवतियों ने बताया कि शादी के बाद वह ससुराल में रहने के लिए गई तो वहां पर उन्हें परेशान किया गया। पति ने मारपीट की। इसके बाद युवती को ससुराल से निकाल दिया गया। वह मायके में रहने आ गईं। परिवार वालों को जानकारी लगी तो उन्होंने ससुराल वालों की मान मनौव्वल की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद युवती ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र को दी गई। दोनाें पक्षों को काउंसलिंग के लिए आने को कहा गया था। करीब एक माह तक काउंसलिंग हुई, जिसके बाद कई दंपती दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए। युवती अपनी शिकायत वापस लेने को राजी हो गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई हैं। शपथ पत्र पर समझौता नामा लिखकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंचकर समझौते की जानकारी दे रहे हैं। युवतियों का कहना कि वह पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती है। एसएसपी ने पूछा कि वर्तमान में दंपती कहां पर रह रहे हैं तो ज्यादातर दंपती ने बताया कि वह अलग अलग रह रहे हैं। एसएसपी ने उनसे कहा कि दोनों के बीच विवाद ससुराल में रहने के दौरान हुआ था, मुमकिन है कि दोबारा ससुराल पहुंचने पर विवाद हो। ऐसे में दोबारा शिकायत के लिए युवती को मजबूर होना पडे़गा। इसलिए अभी आरोपी पति की बातों पर विश्वास नहीं किया जाता है। युवती को पति के साथ ससुराल जाकर वहां पर एक महीना रहने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अगर ससुराल में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई तो समझौता नामा स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed