फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सिपाही से इंस्पेक्टर तक को साइबर का प्रशिक्षण

सिपाही से इंस्पेक्टर तक को साइबर का प्रशिक्षण

Tue, 12 Jun 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सिपाही से इंस्पेक्टर तक को साइबर का प्रशिक्षण
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक को अब साइबर क्राइम से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए साइबर क्राइम को प्रमुखता से लिया गया है। इसके अलावा पुलिस का आचरण, छवि सुधार, सोशल मीडिया, कानून की पढ़ाई और भीड़ नियंत्रित लिए जुलाई से नए तौर तरीकेसे प्रशिक्षण देने की व्यवस्था डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में की जा रही है।
इन दिनों साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन पुलिस केपास इस तरह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तकनीकी जानकारी का अभाव रहता है। इसीलिए महानिदेशक पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस अकादमी में सिपाही, दीवान, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार करवाया है। इसके लिए निदेशक पुलिस अकादमी सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसकी छह जून को लखनऊ में हुई बैठक में अनंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है। विस्तृत रिपोर्ट जल्दी ही डीजीपी को सौंप दी जाएगी। उसी केबाद जुलाई से इन पदों के पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पीटीसी मुरादाबाद के निदेशक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि साइबर क्राइम के प्रशिक्षण के लिए स्थायी एक्सपर्ट तैनात करने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेज दिया गया है। स्थायी विशेषज्ञों की तैनाती तक दिल्ली की आईटी कंपनियों से एक्सपर्ट प्रशिक्षण के लिए बुलाए जाएंगे। इन दिनों साइबर क्राइम की घटना सोशल मीडिया, बैंक खाते हैक करके या फिर एटीएम के क्लोन बनाकर हो रहीं हैं। ऐसे अपराध होने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मौजुूदा हालात में पुलिस की छवि को सुधारने के लिए आचरण में कैसे बदलाव करें। इसका भी पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। आईपीसी और सीआरपीसी के ज्ञान के साथ-साथ कानून की पढ़ाई का भी नये सिरे से पाठ्यक्रम तैयार किया है। जिसमें स्थानीय से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न आदेशों की जानकारी भी शामिल होगी। इन विषयों की पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण के बाद परीक्षा ूभी पास करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed