फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों ने रेल कर्मचारी को पीटा

गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों ने रेल कर्मचारी को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों ने  रेल कर्मचारी को पीटा
मुरादाबाद। मूंढापांडे रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों ने रेल कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना के समय रेल कर्मचारी गेट की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान वहां पुलिस कर्मियों गाड़ी लेकर पहुंच गए और उन्होंने जबरन गेट खुलवाना चाहा। कर्मचारी ने गेट खराब होने की बात की। जिस पर पुलिस कर्मी भड़क गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी और आपीएफ पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी पुलिस कर्मी भाग गए। रामपुर जीआरपी में एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना मूंढापांडे क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक नंबर 407 सी की है। मूूूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर तैनात ईएमटी मनोज कुमार शुक्रवार रात गेट की मरम्मत कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान यूपी 22जी 0509 नंबर का एक पुलिस वाहन आया। जिस पर एंटी रोमियो लिखा था। वाहन से दो पुलिस कर्मी उतरे और मनोज कुमार से गेट खोलने को कहा। जिस पर उसने कहा कि गेट खराब है और उसे खोला नहीं जा सकता। वो सिर्फ गेट की मरम्मत कर रहा है। इसी बात को लेकर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया और उसके कान से खून निकलने लगा। जिससे उसके कान में गंभीर चोट लग गई। मनोज कुमार ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों से छुड़ाकर रेलवे स्टेशन की ओर भागा। उसने घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ के साथ-साथ अपने अधिकारियों को दी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित रेलवे कर्मी की तहरीर के आधार पर रामपुर में उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार रात गेट संख्या 407 सी पार घटना हुई थी। घायल रेल कर्मचारी की ओर से रामपुर जीआरपी में तहरीर दी गई है। जिस पर एनसीआर दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed