फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bus hits tractor; tractor splits in two, driver injured.

Gurugram News: बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो हिस्सों में टूटा, चालक घायल

Tue, 13 Oct 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bus hits tractor; tractor splits in two, driver injured.
फर्रुखनगर के झज्जर रोड़ पर बस की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकडे
फतेहपुर मोड़ रेलवे लाइन के पास हुआ हादसा, लोगों ने बस चालक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बे के फतेहपुर मोड़ रेलवे लाइन के पास मंगलवार की दोपहर को तेज रफ्तार निजी बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर के दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, मामले में पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, निजी बस झज्जर से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां बैठी हुई थीं। इसी दौरान फतेहपुर मोड़ रेलवे लाइन के पास बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बस से टकराने के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सा में टूट गया। अचानक हुई इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, सड़क हादसे में निजी बस में सवार यात्रियों को चोट लगने की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बस को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, फर्रुखनगर थाने की पुलिस द्वारा बस चालक के हिरासत में होने से मना कर दिया है। घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर फर्रुखनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। फर्रुखनगर थाने की पुलिस के अनुसार चालक अपने ट्रैक्टर को सड़क पर मोड़ रहा था, इसी दौरान सड़क पर आ रही निजी बस ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व निजी बस को कब्जे में लेकर थाने खड़ा किया है। दोनों पक्षों की ओर से मंगलवार शाम तक कोई शिकायत नहीं मिली है। किसी पक्ष द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed