फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मझोला से लापता महिला के अमरोहा में मिले कपड़े, हत्या की आशंका

मझोला से लापता महिला के अमरोहा में मिले कपड़े, हत्या की आशंका

Fri, 13 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मझोला से लापता महिला के अमरोहा में मिले कपड़े, हत्या की आशंका
मुरादाबाद। मझोला से लापता एक महिला की अमरोहा में हत्या कर दी गई है। क्षत विक्षत हालत में मिले कंकाल की परिजनों ने महिला कपड़ों से पहचान की है। महिला की हत्या में पति के शामिल होने की आशंका पर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लाइन पार के सूर्य नगर में रहने वाली महिला मुन्नी त्यागी 24 जून से लापता है। उसके दो तीन दिन बाद महिला के बेटे ने मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुन्नी का अपने पति निर्दोष से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला को गायब करने में उसके पति का हाथ था। उसी समय में महिला के अन्य परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। वह लगातार अधिकारियों से खुलासे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि महिला की हत्या कर शव छिपाए जाने की सूचना पर मुरादाबाद की पुलिस बृहस्पतिवार को अमरोहा की पुलिस को साथ लेकर हसनपुर (गंगानगर) स्थित रघुवीर के गन्ने के खेत में पहुंची। वहां कंकाल मिला है। उन्होंने बताया कि खेत से बरामदकंकाल महिला का ही है, उसके पास से मिले कपड़ों से मुन्नी त्यागी के रूप में पहचान की गई है। इसकी तस्दीक के लिए डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। महिला के पति से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे की वारदात में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा हो सके। देर रात को महिला की मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed