{"_id":"6a95865e4c89130224094e86","slug":"scooty-and-bike-collide-head-on-two-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106359-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। चिरौड़ी निवासी प्रियांशी सोमवार को स्कूटी से दौराला जा रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी अंकित किसी काम से गांव लौट रहा था। चिरौड़ी जाने वाले रास्ते पर नाले के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रियांशी और अंकित घायल हो गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
-- -- -- -