फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा

मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के कांशीराम नगर स्थित ए ब्लाक में सोमवार सुबह एक पार्क में लगी भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने पर करीब चार घंटे तक धरना और हंगामा हुआ। भगवान की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप पुलिसकर्मी और उसके बेटे पर है। जिसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने पार्क में धरना दिया। खबर मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर पार्क में स्थानीय लोगों के साथ धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उनको समझाकर शांत किया।
कांशीराम नगर में रहने वाले पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पार्क में शिवजी और शनिदेव की मूर्ति लगी है। इसको लेकर कालोनी में ही रहने वाले एक पुलिसकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का परिवार विरोध जताते हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी और उनके बेटे ने सोमवार सुबह छह बजे मंदिर में लगी शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। शिवजी की मूर्ति के ऊपर लगे फाइबर को भी निकाल दिया गया। पार्क में लोगों की भीड़ जुटी तो सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। उधर, बजरंग दल के पदाधिकारी वरुण शर्मा और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पार्क में पहुंचे। उन्होंने पार्क में मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग रख दी। करीब तीन घंटे तक पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। एसीएम और सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के अंदर आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर धरना दे रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन

........

धरना दे रही महिलाओं की फोटो खींचने पर विवाद
मुरादाबाद। पार्क में धरना दे रही महिलाओं के फोटो आरोपी पक्ष के परिवार के एक युवक ने खीचें तो बजरंग दल के लोगों ने आपत्ति जताई। वह युवक को पकड़ने के लिए भागे। पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। फोटो खींच रहे युवक को ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed