फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस की लापरवाही पर फूटा आक्रोश..

पुलिस की लापरवाही पर फूटा आक्रोश..

Tue, 20 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही पर फूटा आक्रोश..
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विकास के परिवार वालों को शव की सूचना मिली तो वह शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव की शिनाख्त करने के बाद विकास के परिवार वालों, मोहल्ले वालों और विश्व शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और महिला पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और तकरार हुई। कई थानों का फोर्स बुलाया लिया गया। तीन घंटे बाद बमुश्किल उनको शांत किया गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि विकास की तलाश में पुलिस ने लापरवाह बरती है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक नहीं की गई। आरोपी खुले आम घूमते रहे हैं। जबकि परिवार वाले विकास की तलाश को लेकर हर दिन पुलिस चौकी से लेकर नागफनी थाने तक जाते रहे। आरोपी अनिकेत को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया लेकिन उससे पूछताछ करने के बजाय पुलिस ने बंगला गांव पुलिस चौकी से ही छोड़ दिया। पिता पुलिस से बेटे की बरामदगी की गुहार लगाते रहे लेकिन नागफनी पुलिस लापरवाही बरतती रही। समय पर ही सूचना मिलने पर अगर नागफनी पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद विकास बच जाता। आरोपी भी अब तक सलाखों में होते। लेकिन अब तक विकास के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस वारदात में चक्कर की मिलक में रहने वाले युवकों पर भी वारदात में शामिल होने का शक जताया गया है।
विज्ञापन


मां बोली, विकास का हुआ एलानिया कत्ल
मुरादाबाद। बेटे की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि बेटे का एलानिया कत्ल हुआ है। हत्या से पहले मोहल्ले के ही दीपक ने अपने भाई के साथ मिलकर विकास को पीटा। सूजे से उसको मारा और हत्या की धमकी दी थी। पड़ोसियों ने उसे बचाया था। इसकी पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन आरोपियों की पुलिस से साठगांठ है। इस वजह से उन पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी युवकों पर चरस बेचने और पुलिस को रिश्वत देने का विकास की मां ने आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 नवंबर को उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था। बंगला गांव चौराहे पर दो युवक बाइक पर आए और विकास को अपने साथ ले गए थे। विकास की हत्या कर उसका मोबाइल, सोने की अंगूठी और सोने की चेन भी लूट ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कत्ल के बाद सुनाई विकास के जिंदा होने की कहानी
मुरादाबाद। विकास के लापता होने के दो दिन बाद आरोपियों में से एक अनिकेत मोहल्ले में आया था। विकास की मां से उसने कहा था कि वह अपाचे पर एक युवक के साथ घूम रहा है। उसने बताया कि एक दुकान पर उसे सामान खरीदते हुए देखा गया है। जिस युवक के साथ वह घूम रहा है, वह उसको लेकर दिल्ली जाने वाला है। इसके बाद ही परिवार वालों को अनिकेत पर संदेह हो गया था।

पटाखा फोड़ने पर हुआ था विवाद
मुरादाबाद। दीपावली पर्व के बाद विकास का मोहल्ले में रहने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। दरअसल आरोपी युवक के परिवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिवार गुमसुम था, इस दौरान ही मोहल्ले में किसी युवक ने पटाखा फोड़ दिया। उस वक्त विकास वहां पर बैठा हुआ था तो युवक ने समझा कि विकास ने पटाखा फोड़ा है जबकि पटाखा उसने नहीं फोड़ा था। फिर भी उसने विकास को पीटा। परिवार वालों का कहना है कि दीपावली पर भी विकास ने पटाखा नहीं खरीदा था, उस पर पटाखा फोड़ने का आरोप गलत है।



क्लास में छह दिन पड़ा रहा शव स्कूल में पढ़ते रहे बच्चे
मुरादाबाद। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि छह दिन से शव प्राथमिक विद्यालय के कमरे में पड़ा हुआ था। लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। इस दौरान स्कूल खुलता, वहा पर बच्चों को पढ़ाई कराई जाती रही लेकिन किसी का ध्यान विद्यालय के कोने में स्थित सीलबंद कमरे के टूटे गेट और उसके अंदर पडे़ शव पर नहीं पड़ा। शव जब पुराना हो गया और उसमें से दुर्गंध आई तब जाकर स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी हुई।
सोमवार को जब स्कूल में विकास का शव मिला तब भी वहां पर स्कूली बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल के बाहर सब्जी बेचने वाली महिला सहित अन्य दुकानदारों के कहने पर जब कमरा चेक किया गया तो शव मिला। कमरे से जब शव को पुलिस ने बाहर निकाला तो वहां पर मौजूद स्कूली बच्चे सहम गए। शव से दुर्गंध आने के कारण वहां पर सांस लेना मुश्किल हो रहा था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल का रोजाना तीन बजे दोपहर को गेट बंद कर दिया जाता है। दीवार को फांदकर बदमाश अंदर आए होंगे, उन्होंने सीलबंद कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसके बाद कमरे में दाखिल हुए। इस वारदात ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है।

स्कूल में चलता है जुआ, सिगरेट और शराब
मुरादाबाद। सराय गुलजारी मल प्राथमिक विद्यालय को जुआरियों ने अपना अड्डा बना लिया है। यहां पर आए दिन संदिग्ध युवक जुआ खेलने पहुंच जाते हैं। शराब और सिगरेट भी वह पीते दिखे हैं। दो बार इस संबंध में खुद स्कूल की प्रधानाध्यापक नमिता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

इकलौते बेटे की मौत से छिना बुढ़ापे का सहारा
मुरादाबाद। विकास अपने माता, पिता का इकलौता बेटा था। परिवार बंगला गांव में किराए पर रहता है। आर्थिक तंगी से जूझते हुए गुजर बसर करता है। विकास की मौत से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। हत्यारों ने विकास के माता, पिता से उनके बुढापे का सहारा छीन लिया है। परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की गई है। आरोप है कि विकास को बहला फुसलाकर ले जाकर हत्या की वारदात की गई है।


पुलिस की लापरवाही की जांच होगी : एसपी सिटी
मुरादाबाद। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पुलिस की लापरवाही की जांच की जाएगी। मामला आपसी विवाद का लग रहा है, हत्या को स्कूल के अंदर ही अंजाम दिया गया है। वहां पर खून से सनी ईट बरामद हुई है। शराब की बोतल भी मिली है। इससे लगता है कि वारदात से पहले वहां पर शराब पी गई थी। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed