फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मालगाड़ी और ट्रेनों के इंजन फेल, रेल संचालन ठप

मालगाड़ी और ट्रेनों के इंजन फेल, रेल संचालन ठप

Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी और ट्रेनों के इंजन फेल, रेल संचालन ठप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को देहरादून और कामाख्या एक्सप्रेस व तीन मालगाड़ियों के इंजन फेल हो गए। जिससे रेल संचालन ठप हो गया। दूसरे इंजन लगाकर ट्रेन और मालगाड़ियां रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।

शुक्रवार दोपहर पौने तीन तीन बजे देहरादून से बांद्रा जा रही देहरादून एक्सप्रेस का इंजन लक्सर में फेल हो गया। जिससे ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। तीन बजकर 35 मिनट पर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। परसाखेड़ा में रात दो बजकर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। सुबह सात बजे दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। रुड़की में सुबह आठ बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। आठ बजकर 43 मिनट पर दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। बिलपुर में कामाख्या एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। जिसकी लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, भुज से बरेली के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई। दूसरा इंजन लगाने के बाद कामाख्या एक्सप्रेस रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed