फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   राशन की दुकान को लेकर झगड़ा, चली गोलियां

राशन की दुकान को लेकर झगड़ा, चली गोलियां

Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान को लेकर झगड़ा, चली गोलियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राशन की दुकान के आवंटन को लेकर मूंढापांडे में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप फायरिंग और लाठी डंडों से मारपीट करने का है। चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को छर्रे लगे हैं। उपचार के लिए उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मूंढापांडे के बरबाला खास में राशन के सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन था। दुकान सोमवार को मौजूदा प्रधान मालाबी पक्ष को आवंटित कर दी गई। इसको लेकर गांव के ही रहने वाले मोहम्मद अकरम ने विवाद किया। आरोप है कि मंगलवार सुबह सात बजे मोहम्मद अकरम ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान पक्ष के अहमद हसन, मोबीन और राहत अली को लाठी-डंडों से पीटा, फायरिंग की। राहत की पीठ के नीचे छर्रे लगे हैं। इस संबंध में मोबिन की शिकायत पर हनीफ, शरीफ, लीका, शरीफ, इरफान, मोहम्मद अकरम, नईम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed