फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाइक टकराने के विवाद में फल विक्रेता को गोली मारी

बाइक टकराने के विवाद में फल विक्रेता को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक टकराने के विवाद में फल विक्रेता को गोली मारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में मंगलवार रात बाइक टकराने के विवाद में फल विक्रेता को गोली मार दी गई। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।

चाऊ की बस्ती निवासी आकाश सैनी (23) टाउन हाल पर फलों का ठेला लगता है। मंगलवार रात वह अपने घर से जयंतीपुर की ओर बाइक से जा रहा था। जयंतीपुर में पंचमुखी मंदिर के पास उसकी बाइक से सामने से आ रहे सूर्यकांत और प्रशांत की बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच आरोपियों ने आकाश को सीने में गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस और आकाश के परिजन आ गए। वह घायल को जिला अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि हमलावरों की पहचान हो गई है। बाइक टकराने के बाद आरोपियों ने गोली लगाई थी। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल आकाश का इलाज कॉममॉस अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed