फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस से बचने को वायरल किया वीडियो

पुलिस से बचने को वायरल किया वीडियो

Fri, 30 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से बचने को वायरल किया वीडियो
मुरादाबाद।
विज्ञापन

किसरौल डकैती कांड में अब पुलिस जांच कई बिंदुओं से होते हुए संपत्ति विवाद पर आकर टिक गई है। पुलिस का मानना है कि डकैती कांड में किसी करीबी का हाथ है। उसने ही इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। बदमाशों के निशाने पर हाजी मोहम्मद यासीन के पास रखे नकदी और जेवर थे।

हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक ने धार्मिक स्थल पहुंचकर वहां पर एक बैग रखा है। जिसमें पीतल कारोबारी हाजी मोहम्मद यासीन के घर से लूटे गए जेवर है। ये जेवर करीब आठ सौ ग्राम बताए जा रहे हैं, जो कि आर्टिफिशियल हैं। एक पत्र भी मिला है। जिसमें बताया गया है कि ये डकैती जितने (करीब 30 लाख) की बताई जा रही है असलियत में उतने की नहीं है। अगर घर में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी होती तो एक बच्चे के उपचार के लिए दो हजार रुपये हाजी मोहम्मद यासीन को उधार न लेने पड़ते। सीओ कोतवाली गजराज सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद सहित अन्य बिंदुआें को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बरामद जेवर की पहचान परिवार ने कर ली है। उन्होंने बताया कि जो आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद हुई है। उसमें सोने के जेवर भी थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। सीओ ने बताया कि संपत्ति विवाद सहित अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस की टीम जांच कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed