फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सॉल्वर गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में कई प्रदेशों में छापेमारी

सॉल्वर गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में कई प्रदेशों में छापेमारी

Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में कई प्रदेशों में छापेमारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग का नेटवर्क कई प्रदेशों में फैला है। मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर के साथ ही एसटीएफ की कई टीमें दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर रही हैं। इस गिरोह में उत्तर प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों के शातिर लोग काम कर रहे हैं। टीम ने अंकित की तलाश में रामगंगा विहार उसके घर दबिश दी, लेकिन आरोपी टीम के हत्थे नहीं चढ़ पाया। यहां से टीम ने कुछ दस्तावेज व लैपटॉप को अपने कब्जे में लिया है। इसके जरिये कुछ और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा टीम ने अमरोहा में राजपाल, इस्तकार, राज कुमार के घर भी दबिश दी। इसके अलावा दूसरी टीमेें भी दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड में भी दबिश दे रही है।



अंकित सरगना और राकेश वेस्ट यूपी को कर रहा था आपरेट
- राकेश को पकड़ कर एक लाख रुपये और छह प्रवेश पत्र बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एसटीएफ की अब तक की जांच और आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि रामगंगा विहार निवासी अंकित इस गिरोह का चला रहा था। उसने ही अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का ठगा लिया था। इसके अलावा उसका साथी राकेश सिंह निवासी नारायणपुर ठाकुरद्वारा वेस्ट यूपी के जिलों में गैंग को आपरेट कर रहा था। सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने राकेश को बिजनौर के शेरकोट में सरस्वती दुर्गा महा विद्यालय के बाहर से पकड़ा है। इसके कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी, छह प्रवेश पत्र टीईटी परीक्षा का फर्जी पेपर व कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed