Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdsf

Noida News: कैफे की शेफ से अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न

Sun, 15 Nov 2026 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
gdsf
कैफे की शेफ से अश्लील हरकत व यौन उत्पीड़न
विज्ञापन

-पीड़िता ने सूरजपुर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक मॉल के कैफे की शेफ ने दो युवकों पर अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें की। 20 वर्षीय युवती ने सूरजपुर कोतवाली में इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

शेफ ने केस दर्ज कराया है कि वो सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मॉल के एक कैफे में शेफ है। 17 अक्तूबर को कैफे में नौकरी शुरू की थी। वहां पर रवि नाम का एक युवक भी काम करता था। आरोप है कि वो उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसने उसे छूने का प्रयास किया। इसकी शिकायत कैफे मालिक से की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अक्तूबर को वो काम खत्म करने के बाद घर जा रही थी। तभी आरोपी रवि और उसके दोस्त सचिन ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर आरोपियों ने कार रोकी और घर छोड़ने की बात कहीं। इंकार करने पर जबरन कार में खींच लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। उसका यौन उत्पीड़न किया। शोर मचाने पर जबरन मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों की मदद से वो आरोपियों से बची। उसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed