{"_id":"5b6f47574f1c1bf2258b478a","slug":"101534019415-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद डिपो से नहीं चलीं रोडवेज की बसें, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादाबाद डिपो से नहीं चलीं रोडवेज की बसें, यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार से शहर से रोडवेज और निजी बसों का संचालन बंद कर दिया। मुरादाबाद डिपो की बस पीतल नगरी डिपो से चलाई गईं। जबकि काशीपुर और रामनगर जाने वाली निजी बसें हनुमान मूर्ति तिराहे से दौड़ार्इं। बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को बस नहीं मिलीं तो उन्होंने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। यात्रियों को समझाकर शांत किया।
मुरादाबाद डिपो से दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, धामपुर के लिए हर रोज 500 गाड़ियां चलाई जाती हैं। शनिवार से कांवड़ियाें की भीड़ बढ़ गई। जिस कारण शहर में जाम स्थिति उत्पंन हो रही है। मुरादाबाद डिपो से बसों का संचालन बंद कर दिया गया। यहां से चलने वाली बसें पीतल नगरी डिपो से चलाई जा रही हैं। जबकि काशीपुर और राम नगर जाने वाली बसें हनुमान मूर्ति तिराहे से चलाई जा रही हैं। शनिवार दोपहर यात्रियों ने बस न मिलने पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद यात्री शांत हुए और उन्हें बताया गया कि पीतल नगरी बस अड्डे से बसें मिलेंगी।