{"_id":"5b01d9eb4f1c1be3408b6b92","slug":"101526847979-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भागे सुमित के मुरादाबाद में आने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में भागे सुमित के मुरादाबाद में आने की सूचना से हड़कंप
Updated Mon, 21 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बदायूं जेल से भागे भूरा हत्याकांड के आरोपी सुमित की तलाश में बदायूं पुलिस शनिवार को मुरादाबाद आई। इसके बाद सूचना फैली कि सुमित अपने एक जानकार से मिलने मुरादाबाद आया है। इस सूचना से रविवार को हड़कंप मच गया। उसके गांव के आसपास चौकसी बढ़ाने के साथ-साथ सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि, सुमित के मुरादाबाद में छिपे होने की आधिकारिक पुष्टि रविवार रात तक नहीं हो सकी है।
रविवार को एक सूचना कुछ लोगों को सोशल साइट से मिली कि बदायूं जेल से भागा सुमित मुरादाबाद में आया है। उसने किसी जानकार से मुलाकात की और उससे मदद भी ली। पुलिस ने इस जानकारी से इंकार किया है। एसएचओ हजरतनगर गढ़ी कुशलवीर सिंह ने बताया कि सुमित के गांव से लेकर उसके करीबियों पर पुलिस की नजर है। अगर उसे किसी ने पनाह देने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। अभी सुमित की लोकेशन मुरादाबाद के आसपास नहीं मिली है। हालांकि, उसकी तलाश में बदायूं से पुलिस आई । बदायूं पुलिस हजरतनगर गढ़ी पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।
हजरत नगर गढ़ी के नवेनी गद्दी निवासी सुमित 12 मई की रात करीब पौने आठ बजे जिला जेल की दीवार रस्सी के सहारे कूद कर फरार हो गया था। उसका साथी कुख्यात अपराधी चंदन सिंह भागने में असफल रहा था। उसी समय से जिले की तीन टीमें बंदी सुमित की तलाश में लगी हैं। जिले की पुलिस मुरादाबाद समेत कई जिलों में दबिश दे चुकी है। अब तक सुमित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।