{"_id":"5799fff74f1c1b1a4f21e75b","slug":"10-branch-s-362-accounts-trace-in-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 ब्रांचों के 362 खातों में करोड़ों का हुआ घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 ब्रांचों के 362 खातों में करोड़ों का हुआ घोटाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथमा बैंक में कृषि ऋण माफी और राहत योजना के अंतर्गत हुए करोड़ों रुपये के घोटालों की जांच के आदेश हाईकोर्ट ने दे दिये हैं। वहीं इस घोटाले में कई तथ्य सामने आये हैं। हाई कोर्ट ने घोटालों की जांच के लिए जिन ब्रांचों के खातों की जांच के आदेश दिये हैं उनमें करीब 362 खातों में करोड़ों रुपये के घोटाले का अनुमान है।
सूत्रों के अनुसार मानकों का उल्लंघन करते हुए इन ब्रांचों में बड़े स्तर पर सरकार को चूना लगा कर बैंक अधिकारियों ने गैर पात्र किसानों के ऋण माफ किये और उनसे उगाही की। याचिकाकर्ता चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि उनके पास मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार कोर्ट ने जिन दस ब्रांचों के खातों की जांच के आदेश दिये हैं।

उन ब्रांचों में ढवारसी में 30, पीपली दाउद में 42 चकनवाला में 16, जैतोली-95, चुचेला कलां-27 रेहरा, मनौटा-2, अलीपुर चोपला-20 सक्टू नंगला-50 और नन्हेड़ा के 10 खातों में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन
जबकि प्रथमा बैंक के 168 ब्रांचों में इस स्कीम के तहत ऋण माफ किये गये थे। ऐसे में इस घोटाले में बीस करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ है। पीपली दाउद के बर्खास्त कर्मचारी का दावा है कि उसने उच्च अधिकारियों को घोटाले के संबंध में 6 बार शिकायत की थी।