फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crime planing in jail

सलाखों में बैठ कर रची जा रहीं अपराध की साजिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
crime planing in jail
मुरादाबाद। जेल में बैठ कर शातिर अपराधी अपराध की साजिशें रच रहे हैं। चोरी, लूट, और हत्या जैसे जघन्य अपराध कराए जा रहे हैं। राशन डीलर के पति की हत्या के तार भी सलाखों से जुड़े निकले हैं। इससे पहले भी अपराधियों ने जेल में ही सुपारी लीं और अपने गुर्गों से हत्या करा दी या फिर खुद जमानत पर छूटे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि राशन डीलर के पति सुरेंद्र सिंह की हत्या जेल में बंद पूर्व प्रधान आशीष कुमार ने कराई है। इसके लिए उसने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अजीत चौधरी से संपर्क किया। अजीत ने अपनी पत्नी के जरिए छोटे भाई को एक लाख 45 लाख रुपये दिलवाए थे। इससे पहले भी कटघर थानाक्षेत्र में करीब छह साल पहले मनोज नाम के युवक की हत्या की साजिश भी जेल में रची गई थी। जेल में बंद दो सगे भाइयों पर आरोप था कि उन्होंने अपने एक दुश्मन को फंसाने के लिए सुपारी देकर हत्या कराई थी। ताकी वह दुश्मन पर दबाव बनाकर हत्या के पुराने केस में समझौता कर लें। इसके अलावा मझोला के जयंतीपुर निवासी इरशाद की हत्या डिलारी क्षेत्र में कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया था कि इरशाद और उसकी पत्नी चोरी के मामले में जेल भेजे गए थे। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला पहले से जेल में बंद थी। जेल में ही दंपती के बेटे को महिला ने खरीद लिया था। जेल से बाहर आने के बाद दंपती ने अपना बच्चा मुमताज उर्फ पतली को दे दिया था, लेकिन मुमताज ने इरशाद को रकम नहीं दी थी। एक दिन आरोपी महिला ने इरशाद को रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाया और अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर इरशाद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed