फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crime

लॉक डाउन उल्लंघन में चेयरमैन के बेटे समेत 169 गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
मुरादाबाद। लॉक डाउन उल्लंघन में रविवार को पुलिस ने 69 केस दर्ज किए। इस मामले में पुलिस ने पाकबड़ा की चेयररैन के बेटे रिंकू गोस्वामी समेत 169 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने अलग अलग थानाक्षेत्र में 526 वाहनों का चालान किया और 38 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने रविवार दोपहर मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान पाकबड़ा की चेयरमैन का बेटा रिंकू गोस्वामी आ गया। पुलिस कर्मी ने कार रुकवा ली। लॉक डाउन में बेवजह घूमने के मामले में एसएसपी के आदेश पर रिंकू के वाहन का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिंकू के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। रविवार को जनपद के विभिन्न थानों में 69 केस लॉक डाउन उल्लंघन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed