फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crime

घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसा फोटोग्राफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाला फोटोग्राफर दो बीवियों के चक्कर में फंस गया। पहली शादी की बात छिपाकर उसने दूसरी महिला से प्रेम संबंध बना लिए। उसे किराये का मकान दिला दिया। पंद्रह दिन से युवक महिला के पास नहीं पहुंचा तो वह थाने पहुंच गई और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

हरथला निवासी एक महिला ने महिला थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका पति बैंक में नौकरी करता है। वह उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। उसकी बेटी बीमार है। वह बेटी की दवा लेने दिल्ली जाती थी। ट्रेन में उसकी मुलाकात फोटोग्राफर से हो गई थी। युवक ने बताया कि वह हिमगिरी में रहता है। बाद में युवक महिला की बेटी की दवा दिलवाने खुद दिल्ली जाने लगा। दोनों की नजदीकियां हो गईं। महिला ने बताया उसे युवक ने झांसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। वह अपने पति से संबंध खत्म कर ले। महिला ने अपने पति से संबंध खत्म कर लिए। महिला ने दावा किया है उसकी दूसरी बेटी फोटोग्राफर से पैदा हुई है। फोटोग्राफर ने महिला को किराये पर मकान दिलाया गया। जहां फोटोग्राफर उसके साथ रहता था। इसके बाद वह बीच बीच में गायब होने लगा। जब उसने पूछताछ की तो वह काम के लिए सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर टाल देता था। महिला ने युवक का पीछा किया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी दो बच्चे भी हैं। युवक की पहली पत्नी का कहना कि महिला उसके पति को फंसा रही है। युवक ने भी कहा कि उसने तो महिला की केवल मदद की थी। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि पिछले पंद्रह दिन से युवक घर नहीं आया है। उसे खर्चा भी नहीं दिया। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया। लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया है। महिला का प्रार्थना पत्र नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed