फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   creat fake account and join al-quiada

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर अलकायदा एजेंट से जुड़े थे संदिग्ध युवक, अब कर दिए डिलीट

Thu, 25 Jun 2020 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
creat fake account and join al-quiada
facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

बरेली से पकड़े गए अलकायदा एजेंट मोहम्मद इनामुल हक से मुरादाबाद के कई युवा भी सोशल मीडिया के जरिये जुड़े थे। इनामुल हक के पकड़े जाने के बाद युवकों ने अपना फेसबुक एकाउंट डिलीट कर दिया। एटीएस की टीमों ने सोशल मीडिया से जुड़े युवकों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें युवक को एटीएस ने मंगलवार को ठाकुरद्वारा क्षेत्र से पकड़ा भी है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देश विरोधी पोस्ट वायरल की गई थीं। इनामुल हक ने वेस्ट यूपी के तमाम युवकों को फेसबुक के जरिये अपने साथ जोड़ा था। मुरादाबाद के युवा भी उसके साथ जुड़े थे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कई युवाओं ने अपनी फर्जी आईडी बनाई थी और फेसबुक पर इनामुल से जुड़े थे। युवाओं को जेहाद के नाम पर भड़काया जा रहा था। ठाकुरद्वारा से पकड़े गए नाबालिग के बारे में स्थानीय खुफिया तंत्र भी जानकारी जुटाने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबी, एलआईयू की टीम भी बुधवार को उसके घर पहुंची और जानकारी जुटाई। साथ ही ये भी पता किया है कि उनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि एटीएस की टीम संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।


स्थानीय खुफिया तंत्र भी ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिन मोबाइल पर फेसबुक अकाउंट संचालित हो रहे थे उनकी लोकेशन मुरादाबाद में भी मिली है, लोकेशन के आधार पर उनको ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed