{"_id":"62376289f8d0f83d6e4db461","slug":"cow-smuggalar-injured-in-police-counter-moradabad-news-mbd422089921","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। गोवंशीय पशुओं का मांस ले जाने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस की गो तस्कर से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग के दौरान आरोपी गो तस्कर के दाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
रविवार को सुबह गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस जब ग्राम लालपुर पहुंची तो टीम को सूचना मिली कि मुरादाबाद की ओर एक कार आ रही है, जिसमें गोवंशीय पशुओं का मांस है। इसके बाद मिलक नगली तिराहे के पास पहुंची पुलिस ने कार रोकने के लिए इशारा किया लेकिन चालक ने कार को ग्राम नगली की तरफ जाने वाले खड़ंजे की ओर मोड़ दिया। रास्ता कच्चा होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई। इस बीच कार आम के बाग में पहुंच गई और पेड़ से टकरा गई।
सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि इसके बाद कार चालक ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की तो एक गोली कार चालक के दाएं पैर में गोली जा लगी। उसके जमीन पर गिरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्त में आने के बाद हुई पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, पशु हत्या में प्रयोग होने वाले उपकरण, पांच किलो मांस और पशुओं के चार पैर मिले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।