{"_id":"65187c2d23071f62f006d77b","slug":"cow-died-in-agony-municipal-corporation-did-not-take-care-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-253420-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तड़प-तड़प कर मर गई गाय, नगर निगम ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तड़प-तड़प कर मर गई गाय, नगर निगम ने नहीं ली सुध
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार कॉलोनी में गोबर के गड्ढे में गिरी गाय तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शाम को सूचना आवास विकास के अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद जेसीबी से गड्ढा खोद मृत गाय को दबा दिया गया।
बुद्धि विहार सेक्टर 9-ए में आवास विकास के चार मंजिला फ्लैट हैं। कॉलोनी में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। चाहरदीवारी न होने के कारण आवारा पशु घास चरने कॉलोनी में आ जाते हैं। शनिवार सुबह कब्रिस्तान के निकट बनाए गए गोबर के गड्ढे में एक गाय गिर गई। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं निकल पा रही थी। लोगों ने इसकी सूचना सदर पशु चिकित्साधिकारी जीतेंद्र वीर सिंह को सुबह 10 बजे दी।
उन्होंने कहा कि वह पशुधन प्रसार अधिकारी को बोल रहे हैं, लेकिन काफी देर बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने किसी तरह उसे गड्ढे से बाहर निकाला। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उसके बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। उपचार के अभाव में गाय ने तड़प-त़ड़प कर शाम चार बजे दम तोड़ दिया। इसकी सूचना भी नगर निगम व पशु चिकित्साधिकारी को दी गई, लेकिन काफी देर बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इस पर कॉलोनी के गार्ड ने आवास विकास के जेई को सूचना दी। जेई ने जेसीबी मौके पर भेजी और गड्ढा खोद कर गाय को दफन कर दिया गया।