फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cousin of the young man sleeping in the house sanded his neck, serious

घर में पत्नी बच्चों के साथ सो रहे युवक की चचेरे भाई ने रेती गर्दन, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cousin of the young man sleeping in the house sanded his neck, serious
मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर बाजे में घर में सो रहे युवक की आधी रात को उसके चचेरे भाई ने धारदार हथियार से गर्दन रेत दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चिल्लाने पर उसके भाई व पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर निवासी नितिन (36) ई-रिक्शा चलाक र अपनी जीविका चलाता है। शनिवार रात वह अपनी पत्नी अंजलि, पुत्र हर्षित (6 वर्ष) और पुत्री सिद्धी (4 वर्ष) के साथ घर में सो रहा था। नितिन के भाई योगेश ने बताया कि इसी बीच रात 12:40 बजे गांव निवासी उसका चचेरा भाई सुरजीत घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से नितिन की गर्दन रेत दी और सिर पर चाकू से हमला कर दिया। नितिन के चीखने चिल्लाने पर योगेश और पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। आनन-फानन परिवार वाले नितिन को घायल अवस्था में लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगेश ने पुलिस को दी तहरीर में घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने योगेश की तहरीर पर सुरजीत के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुरजीत की गिरफ्तारी के प्रयास कि ए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मम्मी ने तकिया से मुंह दबाया
मुरादाबाद। हमले से घायल नितिन के छह साल के बेटे हर्षित का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें परिवार के लोग बच्चे से घटना के बारे में पूछ रहे हैं। इस पर हर्षित बता रहा है कि मम्मी ने पापा का मुंह तकिया से दबाया था। इसके बाद से पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed