फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cousin father-in-law stabs ward boy with a knife

चचेरे ससुर ने वार्ड ब्वॉय की गर्दन पर किया चाकू से वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cousin father-in-law stabs ward boy with a knife
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय की गर्दन पर उसके चचेरे ससुर ने चाकू से वार कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। वार्ड ब्वॉय ससुराल से अपनी पत्नी को बुलाने गया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चंद्रनगर निवासी पवन कुमार (26) निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। उसकी शादी मझोला के लाइनपार निवासी विनोद कुमार कश्यप की बेटी शिवानी के साथ हुई थी। शिवानी अपने मायके में रह रही थी। शनिवार शाम पवन पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इसी दौरान चचेरे ससुर ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। चीखपुकार मचने पर आसपड़ोस के लोग भी आ गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर यूपी डायल 112 पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सकों ने पवन को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। मझोला थाने के कार्यवाहक प्रभारी जगमाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed