फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cousin and cousin brothers raped a girl, both arrested

Moradabad News: ममेरे-फुफेरे भाइयों ने युवती से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cousin and cousin brothers raped a girl, both arrested
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक ने दोस्ती की। इसके बाद युवती को होटल और नलकूप पर बुलाकर अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी ग्रामीण की बेटी की ओर से रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि थाना बिलारी के एक गांव निवासी अंकित ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। लगभग आठ माह पहले अंकित उसे बहलाकर मुरादाबाद के एक होटल में ले गया और वहां पर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उससे दुष्कर्म किया और अपने ममेरे भाई रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत गांव निवासी रोहित को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि बाद में रोहित ने भी धमकाते हुए गांव के जंगल में एक निजी विद्युत नलकूप पर बुलाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी से बताने पर जान से मार देगा। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों अंकित और रोहित को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद मुरादाबाद की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed