फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Court summons three real brothers on embezzlement charges

Moradabad News: गबन के आरोप में तीन सगे भाइयों को अदालत ने किया तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Court summons three real brothers on embezzlement charges
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अदालत ने गबन के मामले में तीन सगे भाइयों को तलब किया है। इस मामले में 31 मई को सुनवाई होगी।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले विकास जैन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद पेश किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके परिचित और घर के पास ही रहने वाले विनय कुमार गुप्ता, विभोर गुप्ता और विनीत गुप्ता ने कारोबार के लिए छह लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने तीनों भाइयों से रुपये वापस मांगे तो वे झगड़ा करने लगे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर विकास जैन ने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वाद अदालत में पेश किया गया। जिसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। वादी के वकील वैभव अग्रवाल ने बताया कि अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों सगे भाइयों के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए 31 मई को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed