फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Court seeks report to ensure presence of Azam Khan and Abdullah to frame charges

यूपी: ठीक होते ही आजम खां पर फिर कसेगा शिकंजा, कोर्ट ने इस मामले में सीतापुर जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

Mon, 12 Jul 2021 11:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jul 2021 11:46 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
Court seeks report to ensure presence of Azam Khan and Abdullah to frame charges
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। जबकि दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी। दोनों मामलों की सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने आरोप बनाए जाने के लिए आजम खां और अब्दुल्ला आजम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सीतापुर जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मुकदमे में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के मुकदमे में उनके अलावा सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं जबकि पैन कार्ड के मुकदमे में अब्दुल्ला आजम और आजम खां आरोपी हैं। वहीं दो पासपोर्ट के मुकदमे में अब्दुल्ला आरोपी हैं।

इन दोनों मुकदमों की सुनवाई सोमवार 12 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी जबकि दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के दो प्रमाण पत्र मामले में वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना भी कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed