फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   court convicted life time punishment in pradhan pati murder

प्रधान के पति की हत्या में पांच को उम्रकैद

Tue, 23 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
court convicted life time punishment in pradhan pati murder
बिलारी में करीब दस साल पहले ग्राम प्रधान के पति विजयपाल सिंह की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में अदालत ने पांच मुल्जिमों को दोषी करार देते हुए पांचों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्याकांड के छठे मुल्जिम रिंकू की फैसला आने से पहले ही हत्या हो चुकी है जबकि सातवें अभियुक्त को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन



अदालत ने दोषियों को अर्थदंड भी दिया है। सजा सुनाए जाने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात 30 सितंबर 2005 को बिलारी कोतवाली क्षेत्र में बिलारी मिल रोड पर हुई थी। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में गांव नवैनी गद्दी निवासी ग्राम प्रधान के पति विजयपाल सिंह की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन




इस मामले में विजयपाल के परिजनों ने नवैनी गद्दी निवासी रामवीर सिंह पुत्र अजब सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र भरत सिंह, देशराज सिंह पुत्र गिरिराज सिंह, करन सिंह पुत्र शोभाराम, अजयपाल सिंह पुत्र बहोरन, मेघराज पुत्र गिरिराज सिंह, रिंकू उर्फ नागेंद्र पुत्र रामवीर को नामजद किया था। पुलिस ने सभी सात अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई एडीजे- 11 की अदालत में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अदालत ने सुनवाई के बाद रामवीर, जितेंद्र सिंह, देशराज सिंह, करन सिंह और अजयपाल सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और प्रत्येक को 20500-20500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। छठे अभियुक्त रिंकू पुत्र रामवीर की ट्रायल के दौरान हत्या हो गई। जबकि सातवें अभियुक्त मेघराज को अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष एडीजीसी विनोद कुमार सिंह ने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed