फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Courier company employee missing, upset in video call

कोरियर कंपनी कर्मचारी लापता, वीडियो कॉल में दिखा परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Courier company employee missing, upset in video call
मुरादाबाद। सूर्य नगर से कोरियर कंपनी कर्मचारी पिछले लापता है। उसने वीडियो कॉल कर अपनी मां से बात करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी तरफ से आवाज नहीं आई। परिजनों का कहना है कि वह वीडियो में बहुत परेशान दिख रहा था। चार दिन बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजनों ने मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार सूर्य नगर निवासी मोहित कुमार शर्मा (26) कोरियर कंपनी में नौकरी करता है। वह चार दिन पहले घर से मां से बोलकर निकला था कि वह एटीएम पर अकाउंट में बैलेंस चेक करने जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मां और परिवार के अन्य सदस्य उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि मोहित का मोबाइल भी बंद हो गया है। लापता होने के अगले दिन उसने वीडियो कॉल कर अपनी मां से बात करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी साइड से आवाज आई। परिजनों का कहना है कि वह वीडियो में काफी परेशान दिख रहा था। रिश्तेदारी, दोस्त और परिचितों के घर तलाश करने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया है। अनहोनी की आशंका में घिरे परिवार ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। सर्विलांस सेल की मदद से युवक के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed