फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   coupling break

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
coupling break
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के कैलसा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे अप लाइन पर कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि पहिये पटरी से नहीं उतरे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ी बैक करने के बाद डिब्बों को आपस में जोड़ा गया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर मालगाड़ी दिल्ली से बरेली की ओर जा रही थी। मंडल के अमरोहा रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी सुबह दस बजकर पांच पांच मिनट पर पहुंची। कैलसा रेलवे स्टेशन से पहले ही मालगाड़ी की बोगी संख्या 16 और 17 को जोड़ने वाली कपलिंग झटका लगने से टूट गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इंजन में लगे सिस्टम में लाल लाइट जलने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कैलसा स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मालगाड़ी बैक कराकर पीछे छूटे डिब्बों को जोड़ा गया। शाम चार बजे कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इस दौरान अवध असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी आधे घंटे और एक मालगाड़ी ढाई घंटे खड़ी रही। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed