फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Couple Murder in Amroha Body of woman found half naked in field farmer found hanging from noose

दंपती की हत्या!: खेत में अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, फंदे से लटका मिला किसान; जमीन से लगे थे पैर

Wed, 08 May 2024 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 May 2024 09:58 AM IST
सार

अमरोहा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। घर से निकले दंपति की हत्या कर दी गई। ममेरे भाई के खेत में किसान फंदे पर लटकता मिला है। 10 मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Couple Murder in Amroha Body of woman found half naked in field farmer found hanging from noose
Couple Murder in Amroha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंगलवार की दोपहर घर से निकले दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव ममेरे भाई के खेत में मिले हैं। पति का शव खेत में बने मचान के सहारे फंदे पर लटकता मिला, जबकि पत्नी दस मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। 
विज्ञापन


मृतक दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सोती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मरने से पहले किसान ने पुलिस को चार लोगों द्वारा घेरने की सूचना दी थी। यह घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के अल्लीपुर मिलक गांव में हुई है। 
विज्ञापन


यहां एक किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसान अपनी पत्नी और छह वर्ष की बेटी के साथ मंगलवार दोपहर में हसनपुर गए थे। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटे। रात 12 बजे हसनपुर कोतवाली पुलिस की दो गाड़ी गांव पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से किसान के घर के बारे में पूछा और बताया कि किसान ने सूचना दी है कि उसे चार लोगों ने घेर लिया है। लिहाजा पुलिस और ग्रामीणों ने किसान दंपती की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। 

इसके बाद रात तीन बजे डायल 112 पुलिस पहुंची। इस दौरान भी किसान दंपती का कोई सुराग नहीं लगा। किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि दंपती के साथ कोई घटना हो गई है। बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो किसान और उसकी पत्नी के शव अपने ही ममेरे भाई के खेत में पड़े मिले। 

 

जबकि दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सो रही थी। घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इस दौरान किसान का शव खेत में बने मचान पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके घुटने जमीन से भिड़े हुए थे। 

 

यहां से दस मीटर दूर किसान की पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के गले पर निशान हैं। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे महिला की गला दबाकर हत्या की गई है और किसान की हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। महिला के शव के आसपास टूटी हुई चूड़ी, चप्पल और हसली पड़ी मिली है। 

 

एसपी के आदेश पर फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पति पत्नी की मौत के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed