फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Couple dies in Sambhal: Cattle shed wall collapsed amid rain, couple died after being buried under debris

संभल में दंपती की माैत: बारिश के बीच पशुशाला की दीवार गिरी, मलबे में दबने से तोड़ा दम.. परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 Sep 2024 01:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:50 PM IST
सार

बहजोई में पशुओं को चारा डालने गए दंपती की दीवार गिरने के कारण माैत हो गई। बारिश के कारण पशुशाला की कच्ची दीवार गिर गई। इसके मलबे में दंपती दब गया। दोनों को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Couple dies in Sambhal: Cattle shed wall collapsed amid rain, couple died after being buried under debris
संभल के बहजोई में दंपती की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बहजोई के गांव धतराशेख में पशुशाला की कच्ची दीवार गिरने से दंपती की दबकर मौत हो गई। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीण चंदन व उसकी पत्नी श्यामवती पशुओं को चारा डालने गए थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पशुशाला में  बैठ गए।

विज्ञापन


इस बीच अचानक पशुशाला की मिट्टी की कच्ची दीवार भर भराकर गिर गई। टीन शेड व दीवार का मलबा दंपती के ऊपर जा गिरा। इससे दोनों  मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गए। परिजन अन्य ग्रामीण के साथ मिलकर चंदन को लेकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। निजी अस्पताल में घायल महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए हादसे के बाद अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने हादसे की जांच कर परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गिरी मकान की छत, बालक घायल

जुनावई इलाके के गांव नरौली में मंगलवार की रात बारिश से गांव निवासी सोहरन सिंह के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर उनका नाती दिपांशु घायल हो गया। परिजनों ने बालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। नरौली गांव निवासी सोहरन सिंह के दो मकान हैं।

जिसमें एक मकान में वह अपनी पत्नी रूपवती के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे मकान में उनका बेटा रहता है। सोहरन सिंह ने बताया कि नाती दिपांशु दादी रूपवती के पास सो रहा था। देर रात बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। जिसमें रूपवती तो बाल बाल बच गई।

जबकि दिपांशु मलबे में दबने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं मलबे में घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

तेज बारिश में गिरी छत व दीवार

बहजोई में भी तेज बारिश के चलते कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी ग्रामीण राजवीर सिंह के मकान की दीवार गिर गई। ग्रामीण ने बताया कि बुधवार को शाम पांच बजे करीब वह घर के दूसरे कमरे में था। तभी अचानक बराबर वाले कमरे से तेज आवाज आई।

देखा, तो कमरे की छत व दीवार गई थी और मलबा जमीन पर पड़ा था। इससे उसका घरेलू सामान दब गया। वहीं दो भैंस भी दब कर चोटिल हो गईं। वह तो गनीमत रही कि दूसरे कमरे की ओर घर का कोई भी सदस्य नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed