फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Councillors got angry over indecency with their colleague, protested in the municipal premises

Moradabad News: साथी से अभद्रता पर भड़के सभासद, नगर पालिका परिसर में किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Councillors got angry over indecency with their colleague, protested in the municipal premises
चंदौसी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते सभासद। संवाद
चंदौसी। साथी सभासद से फोन पर अभद्रता करने के मामले में सभासद भड़क गए और पालिका कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। साथ ही कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वार्ड 25 के मोहल्ला पीर के रहने वाले सभासद सचिन रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। काल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विक्की नंदन निवासी फरुखाबादी बाजार बताते हुए कहा कि वह रोहित कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करता है। तेरे वार्ड में जो सड़क डाली गई है, उसकी तू बहुत शिकायत कर रहा है कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक उसके घर के बाहर आ धमका और गाली देने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सभासद एकत्र होकर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक को मामले जानकारी देते हुए तहरीर दी। साथ ही युवक द्वारा की गई कॉल की रिकॉर्डिंग भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विक्की नंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान तरुण कुमार नीरज, नवकांत शर्मा, अमन कोरी, शिवकुमार सैनी, लोकेश मौर्य, निशांत शर्मा, अनुराग गर्ग, शहवाज अन्ना, मनोज गुप्ता, अमित दिवाकर, मोहित दिवाकर, इफ्तार पाशा, मोहम्मद नईम, डॉ. जिबरान, सचिंद्र यादव आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़ित सभासद की शिकायत पर संबंधित धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

------
शिलापट तोड़ने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
वार्ड 25 के फरुखाबादी बाजार में घंटाघर से पसरट्टा बाजार तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। जिस पर माननीयों के नाम पर शिलापट लगाया गया था। अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त शिलापट को तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञा व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed