फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation's board meeting on 25th, issues of house and water tax will be raised

Moradabad News: निगम की बोर्ड बैठक 25 को, उठेंगे गृह और जल कर के मुद्दे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation's board meeting on 25th, issues of house and water tax will be raised
मुरादाबाद। शहर में हो रहे विकास कार्यों के बीच सात महीने के बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित होने जा रही है। बोर्ड की यह बैठक 23 नवंबर को कुंदरकी उपचुनाव संपन्न होने के बाद 25 नवंबर को होगी। बैठक में शहर के 70 वार्डों के पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को मुखर होकर उठाते हुए नजर आएंगे। जीआईएस सर्वे के बाद तय किए जा रहे गृह और जल कर के मुद्दे को लेकर बैठक में गहमागहमी हो सकती है। अधिकतर पार्षद इस मुद्दे को बैठक में उठाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल के मुताबिक 25 नवंबर को बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें एक अक्तूबर को होने वाली बैठक के एजेंडे पर ही चर्चा होगी। बैठक में चार मार्च को और पिछले वर्ष हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इस दौरान पार्षदों की ओर से होने वाले सवालों के जवाब दिए जाएंगे। साथ ही शहर में चल रहे समस्त विकास कार्य, कार्यों की समीक्षा, गृहकर, जलकल समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इस कार्यकाल में अब तक सिर्फ चार बार ही बैठक हो सकी है। यह बैठक इस वर्ष चार मार्च और पिछले वर्ष 22 जून, दस जुलाई व 27 सितंबर को हुई थी। इससे पहले एक अक्तूबर को यह बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन तब उसे अगली तिथि तक के लिए टाल दिया गया था। इस बार बैठक में सबसे ज्यादा हाउस टैक्स का मुद्दा गरमाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी वार्डों में जीआईएस सर्वे से तैयार किए गए गृहकर के मामले में लोगों ने आपत्तियां दर्ज की हैं। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, स्मार्ट सिटी के विकास कार्य, शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का लेखा-जोखा भी सदन में पेश करने के लिए पार्षद की ओर से आवाज उठाई जा सकती है।

----------------
आचार संहिता के खत्म होने के बाद 25 नवंबर को निगम की बोर्ड बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी पार्षदों और अधिकारियों को सूचना जल्द भेजी जाएगी। बैठक में शहर के विकास का खाका खींचा जाएगा और तमाम समस्याओं के समाधान का विकल्प तलाशा जाएगा। - विनोद अग्रवाल, महापौर
------------------
बैठक में पार्षदों की समस्याओं को तरजीह दी जाएगी। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की आपत्तियों पर चर्चा होगी। बैठक में बजट पर भी चर्चा होगी, जिसके बाद शहर में और भी तेजी से विकास के कार्य होंगे। - सुरेंद्र विश्नोई, उपनेता सदन, नगर निगम

----------------------
बैठक में हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के अलावा भी कई समस्याओं को उठाया जाएगा। कूड़ा कलेक्शन, वार्डों की कार्य योजना और गंदगी पर भी सवाल उठाए जाएंगे। - अनुभव मल्होत्रा, नेता विपक्ष, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed