फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation will beautify 14 intersections and intersections of the city

Moradabad News: शहर के 14 चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण कराएगा निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation will beautify 14 intersections and intersections of the city
मुरादाबाद। शहर को और अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने 14 प्रमुख चौराहों और तिराहों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है। इसके तहत न केवल इन स्थानों को नया रूप दिया जाएगा, बल्कि जिनका नामकरण नहीं हुआ है, उन्हें भी नया नाम मिलेगा। नगर निगम शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन चौराहों और तिराहों का सौंदर्यीकरण करने जा रहा है।
विज्ञापन

योजना में संभल फाटक चौराहा (फ्लाईओवर के नीचे), प्रकाश नगर चौराहा, हनुमान मूर्ति तिराहा, कोहिनूर तिराहा, गांगन चौराहा (दिल्ली रोड), ताड़ीखाना चौराहा, जीआईसी चौक, गलशहीद चौराहा, महिला थाना तिराहा, पुलिस लाइन गेट के सामने तिराहा, इंडियन बैंक के सामने आईलैंड तिराहा, सिविल लाइंस एसवीआई तिराहा, डॉ. हनीमैन चौक और ईदगाह चौराहा प्रमुख रूप से शामिल है। चिह्नित इन सभी चौराहों व तिराहों का नगर निगम जल्द ही सौंदर्यीकरण कराएगा।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक इन चौराहों का स्वरूप पूरी तरह से बदला जाएगा। चौराहों पर अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय भी चौराहा चमकता हुआ नजर आएगा। इसके अलावा, चौराहों और तिराहों के पास ग्रीनरी बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। कई स्थानों पर फव्वारे व सजावटी रोटरी भी बनाई जाएंगी। दिल्ली रोड स्थित गांगन चौराहे पर अग्रसेन प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को और ज्यादा सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा। जिन चौराहों पर सौंदर्यीकरण की जरूरत थी, वहां का सर्वे कराया गया है। इन चौराहों व तिराहों को भव्य रूप दिया जाएगा, जिससे शहर की खूबसूरती और भी बढ़ेगी। जिन चौराहे व तिराहों के नाम नहीं हैं, उनका नामकरण भी किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को आसानी हो। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed