फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation cracks down on footpath encroachment, seals three shops

Moradabad News: फुटपाथ पर कब्जे पर निगम की सख्ती, तीन दुकानें सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Corporation cracks down on footpath encroachment, seals three shops
मुरादाबाद। नगर निगम ने सिविल लाइंस क्षेत्र में फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और अजीत कुमार के साथ प्रवर्तन दल ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच में कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा फुटपाथों पर सामान, फूड काउंटर और अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण किया गया था।
विज्ञापन



नगर निगम के मुताबिक, इस वजह से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम मौके पर पहुंची और फुटपाथों पर रखा सामान जब्त कर लिया। इसके साथ ही चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले तीन दुकानदारों की दुकानों को सील कर दिया गया। नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि फुटपाथ और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सील किए गए प्रतिष्ठानों को तभी खोला जाएगा, जब संबंधित संचालक भविष्य में अतिक्रमण न करने का शपथ पत्र देंगे और तय जुर्माना जमा करेंगे। निगम ने व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से सार्वजनिक स्थान खाली रखने की अपील भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed