फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation buses in elections, arbitrariness of private buses on local routes

निगम की बसें चुनाव में, लोकल रूटों पर प्राइवेट बसों की मनमानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corporation buses in elections, arbitrariness of private buses on local routes
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन निगम के मुरादाबाद परिक्षेत्र की लगभग 75 बसें विभिन्न जनपदों में गई हैं। ऐसे में लोकल रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए काफी देर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वहीं, कुछ निजी बसों के संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। संभल, चंदौसी, अमरोहा और रामपुर जाने वाले यात्रियों से 20 रुपये तक अधिक किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा के लिए निगम की बस में किराया 52 रुपये है, जबकि निजी बसों में यह किराया 70 रुपये तक लिया जा रहा है। इसी प्रकार चंदौसी के लिए निगम की बस में 61 रुपये का टिकट है, जबकि निजी बस में चंदौसी का किराया 80 रुपये तक लिया जा रहा है। रामपुर जाने वाली बसों की स्थिति भी यही है। सोमवार को भी बस अड्डों पर खड़े होकर लोग विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों का कहना था कि यदि रोडवेज बस नहीं मिलेगी तो प्राइवेट बस से जाना मजबूरी बन जाएगी।
विज्ञापन

मैं संभल जाने के लिए करीब 45 मिनट से बस के इंतजार में खड़ा हूं। यदि कुछ देर और बस नहीं आई तो प्राइवेट बस से जाना पड़ेगा। साथ में बच्चे भी हैं। ऐसे कब तक इंतजार करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामवीर
मुझे अमरोहा से बरेली जाना था। अमरोहा से कोई सीधी बस नहीं मिली तो प्राइवेट बस से मुरादाबाद तक आ गया। मुझसे बस में 70 रुपये किराया लिया गया, जबकि रोडवेज बस में 52 रुपये लगते हैं। अब यहां से बरेली तक रोडवेज बस में ही जाऊंगा।
- हरदयाल सिंह
रामपुर जाने के लिए बस का आधे घंटे से इंतजार कर रहा हूं। जब डिपो पर आया था तो एक बस खड़ी थी, लेकिन उसमें सीट खाली नहीं थी। अब सोच रहा हूं प्राइवेट बस से चला जाऊं।

- विजय पाल
चुनाव कार्य में परिक्षेत्र की काफी बसें लगी हुई हैं। इसके चलते यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में हम दूसरे डिपो से बस मंगाकर यात्रियों की सुविधा के अनुसार किसी भी रूट पर रवाना कर देते हैं। यदि दूसरे डिपो पर भी बसें उपलब्ध न हों तो फिर इंतजार करना मजबूरी है।
- सोमपाल सिंह, एआरएम मुरादाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed