{"_id":"61ed559322502b2c992f3f69","slug":"corona-virus-in-moradabad-two-infected-died-in-six-hours-five-people-have-died-in-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोरोना: छह घंटे में दो संक्रमितों की मौत, इस लहर में अभी तक पांच लोगों की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोरोना: छह घंटे में दो संक्रमितों की मौत, इस लहर में अभी तक पांच लोगों की जा चुकी है जान
Sun, 23 Jan 2022 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:48 PM IST
सार
कोरोना से दो मौतें होने से सेहत महकमे में खलबली मच गई है। जिले में इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण ने दो और जानें ले ली हैं। जिले में छह घंटे में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इलाज के दौरान टीएमयू अस्पताल में शहर के युवक और बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना की इस लहर में जिले में अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मझोला क्षेत्र के रहने वाला 26 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद परिजनों ने उसे 11 जनवरी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात 1.50 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं मुगलपुरा निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका 11 दिनों तक इलाज चला। रविवार सुबह 7.50 बजे उनकी मौत हो गई। छह घंटे में कोरोना से दो मौतें होने से सेहत महकमे में खलबली मच गई है। जिले में इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन